काबुली चना खाने से मिलते हैं ये बेहतरीन फायदे

काबुली चना खाने से मिलते हैं ये बेहतरीन फायदे

सेहतराग टीम

हमें स्वस्थ रहना है तो रोजाना प्रोटीन समेत सभी पोषण तत्वों का सेवन जरूरी है। इसलिए तो एक्सपर्ट हमें रोजाना हरी सब्जी और दूध के सेवन की सलाह देते हैं। लोग इन सभी का सेवन बखुबी करते भी हैं। लेकिन अगर आप काबुली चने का सेवन करते हैं तो आप ज्यादा फिट और तंदुरुस्त बने रहेंगे। क्योंकि इसमें प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से हम कई गंभीर बीमारियों से कोसों दूर रह सकते हैं। तो चलिए आपको काबुली चने के फायदों के बारे में बताते हैं, जो हमें इसके सेवन से मिल सकते हैं।

पढ़ें- महामारी के दौर में अब और आने वाले समय में डाइट कैसी होनी चाहिए?

काबुली चने में कैलोरी, फैट, कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर और प्रोटीन की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से हमें ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में काफी मदद मिल सकती है। जिस व्यक्ति को अपना हाई ब्लड प्रेशर नियत्रित करना होता है, उसे रोजाना लगभग 4700 मिग्रा पोटेशियम की जरूरत होती है और ये आपको एक कप काबुली चने से मिल सकता है। इसलिए अपने बल्ड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए आप इसे अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं।

हम अपनी दिनचर्या में कई ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जो हमें काफी पसंद होती हैं। लेकिन कई लोगों को पाचन क्रिया की काफी दिक्कत होती है, जिसकी वजह से वो जब भी कुछ खाते हैं तो उन्हें पचता नहीं है। ऐसे में कई लोग तो ऐसी चीजों का सेवन करना भी छोड़ देते हैं। लेकिन काबुली चने की मदद से हम अपनी पाचन क्रिया को दुरुस्त रख सकते हैं। इसमें सॉल्यूबल फाइबर पाया जाता है, जो हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए अच्छा होता है। साथ ही ये हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम भी करता है।

हम अपनी हड्डियों को मजबूत करने के लिए कई तरह की ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जो प्रोटीन से भरपूर होते हैं। लेकिन अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत करना चाहते हैं तो आपकी इसमें मदद काबुली चना कर सकता है। इसमें कैल्शियम, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट, फोलेट और विटामिन- सी, ए व ई समेत कई न्यूट्रिशन पाए जाते हैं। ये सभी हमारी हमारी हड्डियों को मजबूत करने में हमारी मदद करते हैं। इसके अलावा काबुली चने के सेवन से हमारा हीमोग्लोबिन बढ़ने में भी मदद मिल सकती है।

डायबिटीज यानी मधुमेह। आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में काफी ज्यादा संख्या में लोग इस रोग से ग्रस्त हैं, और सबसे खास बात कि मधुमेह की वजह से लोग कई अन्य बीमारियों के शिकार भी हो जाते हैं। इसलिए मधुमेह को नियंत्रित रखने के लिए आप काबुली चने का सेवन कर सकते हैं। एक कप काबुली चने में 12.5 ग्राम तक फाइबर पाया जाता है, और फाइबर तो मधुमेह के रोगियों के लिए फायदेमंद होता ही है। इसलिए इसके सेवन से मधुमेह में आराम मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें-

रोजाना करें तिल का सेवन, सेहत को होते हैं गजब के फायदे 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।